रेणु हुसैन
31 दिसम्बर 1970 को हरियाणा के सोनीपत जिले में जन्म। दिल्ली सरकार के विद्यालय में अंग्रेजी की अध्यापिका। कविताओं की पहली किताब पानी-प्यार प्रकाशित। हिन्दी की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में कविताएं प्रकाशित। ईमेल: renuhussain@gmail.com फ़ोन: 09811499786
Photo by Vandna
याद तुम्हारी जब आती है
झील-सी ठहरी इन आंखों में
कितनी लहरें पड़ जाती हैं
दूर कहीं आकाश में ठहरी
सब बदलियां बरस जाती हैं
बंजर-सी सूखी धरती पर
चाहत की कितनी ही कलियां
खिल जाती हैं
याद तुम्हारी जब आती है
दिल की धड़कन बढ़ जाती है
तन्हाई हो जाती रौशन
बेचैंनी मिट जाती है
औ’ सांसों में महक तुम्हारी
मुझे चूमती देर तलक
नींद मुझे फिर कब आती है
याद तुम्हारी जब आती है
yaadein aisi hi hoti hain....
ReplyDelete